फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 28 Nov 2022 05:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रविवार देर रात भौवापार निवासी बेचन शर्मा (72) श्रीराम गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से जा रहे थे। भौवापार गांव में जाने के लिए फोरलेन सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बेलीपार और पिपराइच इलाके में हुए सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महावीर छपरा प्रतिनिधि के मुताबिक, रविवार देर रात भौवापार निवासी बेचन शर्मा (72) श्रीराम गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से जा रहे थे। भौवापार गांव में जाने के लिए फोरलेन सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के चिऊटहां गांव के सामने सड़क दुर्घटना में कुशीनगर जिला हाटा थाना क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी सुमन देवी ( 26) की मौत हो गई। रविवार रात बाइक में सुमन अपने पति अशोक के साथ महराजगंज जिला पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव रिश्तेदारी में जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी पिपराइच थाना क्षेत्र के चिऊटहा गांव के सामने अज्ञात वाहन से टक्कर हो गया, जिससे सुमन घायल हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें