गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी रामविलास सिंह (70) का शव शुक्रवार की दोपहर में छैबला गांव के पास मझने नाला के किनारे पानी में मिला। आशंका जताई जा रही है कि डूबने से इनकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फुलवरिया गांव निवासी रमेश सिंह ने बृहस्पतिवार को चौरीचौरा पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता राम विलास सिंह दोपहर 12 बजे घर से निकले थे। उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता है। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कहीं कुछ पता नहीं लग पाया है।
शुक्रवार को एसओ श्याम बहादुर सिंह को सूचना मिली कि एक वृद्ध का शव छबैला के पास मझला नालों किनारे पानी में पड़ा है। पुलिस पहुंची तो नाले के किनारे एक खेत में भरे पानी में से शव निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।