प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित होने वाली परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जिले के आठ मेधावी शामिल होंगे। जबकि पूरे प्रदेश से 270 विद्यार्थी शामिल होंगे। चयनित होने वाले विद्यार्थियों में शहर के छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने जगह बनाकर शहर का नाम रोशन किया है। मेधावियों की सूची शासन स्तर से जारी हो गई है।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आठ छात्र-छात्राओं में रैंपस की अंशिका श्रीवास्तव और प्रियांशु खन्ना, जीएन पब्लिक स्कूल की अनन्या गिरी, आरपीएम एकेडमी के अमूल्य प्रताप सिंह व शिवांशु त्रिपाठी, सेंट्रल पब्लिक एकेडमी की स्नेहा साहनी, संस्कृति पब्लिक स्कूल के मलय मंडल तथा केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयर फोर्स के सत्यम यादव शामिल हैं।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए 18 फरवरी से 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें प्रदेश भर से 174018 विद्यार्थियों, 33290 शिक्षकों तथा 10433 अभिभावकों ने आवेदन किए थे। इनमें से कुल 2040 विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों का चयन किया गया है। चयनित सूची में प्रदेश के 270 विद्यार्थी, 40 शिक्षक व 40 अभिभावक शामिल हैं।