फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चार सड़क हादसों में आठ लोग घायल, अलग-अलग जगहों पर हुई घटना

Wed, 06 Apr 2022 05:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


 कुसम्ही बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, खोराबार इलाके के भैंसहा के पास सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल भैंसहा के जर्दा टोला निवासी योगेश (25) और विश्वनाथ (70) के रूप में हुई। योगेश बुधवार सुबह आठ मजदूरी करने बाइक से जा रहे थे। बगल के ही विश्वनाथ भी बाजार की ओर जा रहे थे, इस वजह से वह भी बाइक पर बैठ गए।

रास्ते में सिलिंडर लदी खड़ी गाड़ी में बाइक सवार अनियंत्रित होकर घुस गए और दोनों घायल हो गए। सरहारी प्रतिनिधि के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के मिरचाइन-सरहरी मार्ग पर बुधवार सुबह मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से टहलने निकले तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान सरहरी निवासी नरसिंह गुप्ता (60), सुरेश विश्वकर्मा (58) तथा रघुनाथपुर के मिरचाइन टोला निवासी खूबलाल वर्मा (55) घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाली प्रतिनिधि के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के नेवास गांव निवासी प्रवेश कुमार (16), बुधवार को  परीक्षा देकर घर लौट रहा था कि  डुमरी चौराहे के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से छात्र घायल हो गया।

झुमिला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, मंगलवार की रात रामजानकी नगर मार्ग पर कार सवार घायल हो गए। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें