परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को बाहर ले जाना आपराधिक गतिविधि की श्रेणी में आता है। विश्वविद्यालय प्रशासन प्रश्न पत्र बाहर ले जाने और उसपर टिक लगा कर कक्ष तक पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय मामले का अल्पीकरण करने में जुट गया। आरोपियों पर केस दर्ज कराने की बजाय विश्वविद्यालय ने आरोपी छात्रा को यूएफएम के तहत कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
इसे भी पढ़ें: इश्क नहीं हुआ मुकम्मल: 55 साल की प्रेमिका, 58 साल के प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान; मौके पर मिला यह सामान
सुबह की पाली में भी बाहर से टिक लगाकर पहुंचा था पेपर
विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों की माने तो बुधवार को सुबह की पाली में बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा में भी बाहर से टिक लगाकर एक युवक पेपर लेकर पहुंचा था। कला संकाय में चल रही परीक्षा में मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर भेजा गया था। कुछ देर बाद एक युवक हल प्रश्न पत्र की 8-10 फोटो कॉपी लेकर पहुंचा और अपने परिचितों को देने लगा। इसका ड्यूटी में तैनात कर्मचारी ने विरोध किया तो उसे देख लेने की धमकी दी गई। परीक्षा के बाद कक्षा संकाय से बाहर निकलने पर कर्मचारी को मनबढ़ों ने घेर लिया और हाथापाई की।
इसे भी पढ़ें: शहर में रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर की उम्मीदों को लगे पंख, डिप्टी सीएम से हुई मुलाकात
2458 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए चल रही स्नातक, परास्नातक तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में बुधवार को बीएससी कृषि, एमकॉम व एमए शारीरिक शिक्षा प्रोग्राम के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक बीएससी कृषि में प्रवेश परीक्षा में 1626 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एमकॉम व एमए फिजिकल एजुकेशन परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 832 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
आज इन विषयों की होगी परीक्षाएं
स्नातक की प्रवेश परीक्षाओं के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में 9 से 11 बजे तक बीटेक और दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एलएलएम, एमएससी होम साइंस, एमएससी फ़ूड टेक्नोलॉजी तथा स्ववित्तपोषित डिप्लोमा कोर्स की प्रवेश परीक्षा होगी।