फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, कोई हताहत नहीं

Wed, 16 Sep 2020 12:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नेपाल में बुधवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 रही। भूकंप का केंद्र काठमांडू के पूरब में सिंधुपालचौक जिले के रामचे इलाका बताया जा रहा है। काठमांडू के पास 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि 'पाल के सिंधुपालचौक जिले में आज सुबह 5:19 बजे 6.0 तीव्रता का भूंकप आया' नेपाल के पूर्वी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह 5.19 मिनट पर यह भूकंप आया। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके के बाद लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


सिंधुपालचौक के एसपी राजन अधिकारी ने बताया कि 'हम पहले से ही जिले के सभी वॉर्ड के संपर्क में हैं। कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।'

2015 भूकंप की याद दिला दी
इस भूंकप के झटकों ने लोगों को 2015 में आए भूकंप की याद दिला दी। बता दें कि 2015 में भूकंप से बड़ी तबाही हुई थी। अभी जो भूकंप आया है, वह ज्यादातर देश के पश्चिमी हिस्से में महसूस किया गया है। 2015 में 7.9 की तीव्रता से जिस भूकंप ने तबाही मचाई थी, उसका भी केंद्र सिंधुपालचौक ही था। इसी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। भूकंप में करीब 10 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और हजारों लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें