इसके लिए मंथन कर रही टीम जोन बांटकर उसी हिसाब से ई-रिक्शों का रंग भी निर्धारित किया जाएगा। इससे दूसरे रूट पर जाने पर तत्काल उनका पता भी चल जाएगा। इसके लिए पांच से अधिक जोन बनाए जा सकते हैं। अभी एक-एक रूट पर सवारी का भी आकलन किया जा रहा है। इसके पीछे की मंशा है कि उस रूट पर उसी हिसाब से ई-रिक्शाें की संख्या निर्धारित की जाएगी।
ऑटो, ई-रिक्शा की वजह से इन जगहों पर लगता है जाम
महानगर के प्रमुख सड़कों पर चल रहे ई-रिक्शाें की मनमानी अक्सर जाम की वजह बनती है। इसके लिए अभी तक न तो रूट निर्धारित है और न ही स्टैंड। दूसरे देहात के ऑटो वाले भी शहर में आते हैं, जिस वजह से जाम की समस्या होती हे। रेती, गोलघर, बेतियाहाता, रूस्तमपुर, मोहद्दीपुर, गोरखनाथ, रेती, बरगदवां, मेडिकल कॉललेज, पादरीबाजार, ट्रांसपोर्टनगर, फलमंडी के पास जाम की स्थिति बनी रहती है।
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने कहा कि जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गोलघर में ई-रिक्शा, ऑटो पर पाबंदी लगा दी गई है। अब आरटीओ के साथ संयुक्त कोशिश की जा रही है कि देहात के ऑटो का शहर में आने पर पूरी तरह से पाबंदी लग सके और ई-रिक्शा का रूट निर्धारण कर दिया जाए। इस पर काम किया जा रहा है, जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।