फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी के हाथों खोराबार टाउनशिप के फ्लैट-भूखंडों की ई-लॉटरी कल, सपनों को लगेंगे पंख

Thu, 23 Nov 2023 10:56 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर आयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 24 नवम्बर की शाम चार से पांच बजे के बीच खोराबार आवासीय योजना के फ्लैटों/भूखंडों की ई-लॉटरी करेंगे। जीडीए प्रशासन आयोजन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर आयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 24 नवम्बर की शाम चार से पांच बजे के बीच खोराबार आवासीय योजना के फ्लैटों/भूखंडों की ई-लॉटरी करेंगे। जीडीए प्रशासन आयोजन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि ई-लॉटरी प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा, जिसका लिंक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdagkp.in पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने योजना में पंजीकृत लाभार्थियों से निर्धारित तारीख व समय पर लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

बताया कि गोरखपुर से बाहर के आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से जुड़ सकते हैं। लॉटरी प्रक्रिया में चयनित किन्हीं पांच आवंटियों को मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर ही आवंटन पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


175 करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ताल के समक्ष ताल में फाउण्टेन व हर्बल पार्क एवं प्राधिकरण की कई अन्य लगभग 175 करोड़ लागत की योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्राधिकरण की आगामी प्रस्तावित योजनाओं का अवलोकन भी करेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें