गोरखपुर। बिजली कटौती होने पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराकर उन्हें अपडेट किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एसडीओ व जेई को सौंपी गई है। बिजली निगम के जोनल कार्यालय में आठ-आठ घंटे के लिए जेई व एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
जोनल कंट्रोल का नोडल अधिकारी मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध अधिशासी अभियंता शिवेंद्र सिंह को बनाया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि भीषण गर्मी में निर्वाध व गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम में एसडीओ व जेई की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है।