अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जं. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 एवं 10 के उन्नयन कार्य के चलते कई गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। गोरखपुर से चलने वाली दो जोड़ी विशेष गाड़ियां तीन महीने तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा पांच जोड़ी गाड़ियों का रूट डायवर्जन किया गया है।
निरस्तीकरण
दादर से 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29, 31 अक्तूबर और 02, 04, 05, 07, 09, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 नवंबर और 02, 03, 05, 07, 09, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26, 28 एवं 30 दिसंबर को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 19, 21, 23, 24, 26, 28, 30, 31 अक्तूबर, 02, 04, 06, 07, 09, 11, 13, 14, 16, 18, 20, 21, 23, 25, 27, 28, 30 नवंबर, 02, 04, 05, 07, 09, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 दिसंबर और 01 जनवरी, 2024 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
ओखा से 17, 24, 31 अक्तूबर, 07, 14, 21, 28 नवंबर, 05, 12, 19 एवं 26 दिसंबर को चलने वाली 09525 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
नाहरलगुन से 21, 28 अक्तूबर 04, 11, 18, 25 नवंबर, 02, 09, 16, 23 एवं 30 दिसंबर को चलने वाली 09526 नाहरलगुन-ओखा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
ये गाड़ियां बदले हुए मार्ग से चलेंगी
गोरखपुर से 16 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 16.18 बजे पहुंचकर 16.20 बजे प्रस्थान करेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयाग-वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जं. के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 07.20 बजे पहुंचकर 07.22 बजे प्रस्थान करेगी।
रक्सौल से 21 अकतूबर से 30 दिसंबर तक चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 07.18 बजे पहुंचकर 07.20 बजे प्रस्थान करेगी।
पुणे से 19 अक्तूबर से 28 दिसंबर तक चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जं. के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 15.50 बजे पहुंचकर 15.52 बजे प्रस्थान करेगी।
गोरखपुर से 21 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का परिवर्तित मार्ग पर स्थित प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 01.00 बजे पहुंचकर 01.02 बजे प्रस्थान करेगी।