फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पहली बार आयोजित होगी पिकलबॉल प्रतियोगिता : एडीजी

Sun, 15 Oct 2023 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में पहली बार पिकलबॉल का आयोजन रविवार को नौकायन पर किया जाएगा। प्रमोशनल मैच का उद्घाटन सांसद रवि किशन करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी शनिवार को सेंट पॉल्स स्कूल में पत्रकार वार्ता के दौरान एडीजी अखिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह खेल हाल के दिनों में भारत के बड़े शहरों में काफी धूम मचा रहा है। ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन से पिकलबॉल खिलाड़ी मुंबई से इसे खेलने आ रहे हैं। सेंट पॉल्स स्कूल के प्रमुख अमरीश चंद्रा ने बताया कि इस खेल को 14 वर्ष के बच्चों के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी खेल सकते हैं। इस खेल को खेलने से फिटनेस अच्छी रहती है। बताया कि सेंट पॉल्स स्कूल एक नवंबर से फ्लड लाइट पिकलबॉल कोर्ट शुरु करेगा।
विज्ञापन

पिकलबॉल मुंबई एसोसिएशन के संस्थापन निदेशक सुनील बलावलकर ने बताया कि पिकलबॉल टेनिस, टेबल-टेनिस और बैडमिंटन का मिला-जुला रूप है। पिकलबॉल की शुरूआत 1965 में हुई। वाशिंगटन के तीन बुजुर्गों ने मिलकर इसकी नींव डाली थी। एसोसिएशन के सचिव चेतन सलील ने बताया कि इस खेल में खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनने की संभावनाएं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें