उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज- मार्ग पर स्थित भुजेनिया के समीप रोडवेज बस एवं मैजिक में टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक चालक जावेद (35) निवासी नारायणपुर थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रोडवेज में सवार दो-तीन लोगों को भी चोटें आई है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।