फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दी खास सौगात, अब अपनी पसंद से खरीद सकेंगे यूनिफार्म

Thu, 18 Feb 2021 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार अब सीधे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों के खाते में ड्रेस की कीमत भेजने की योजना बना रही है। इससे छात्र अपने मुताबिक स्कूल ड्रेस खरीद सकेंगे। इससे ओडीओपी में शामिल हुए रेडीमेड गारमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


यह जानकारी चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एवं उद्यमी एसके अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंदिर में मुलाकात के बाद दी। वह बुधवार की सुबह उद्यमियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल किए गए रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्कूल ड्रेस की खरीद स्थानीय उद्यमियों से कराए जाने की मांग की।

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अब छात्रों को स्कूल ड्रेस बनवाकर देने की बजाय उनके खाते में ऑनलाइन धन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है, ताकि वे अपनी सुविधानुसार स्कूल ड्रेस खरीद सकें।
विज्ञापन


एसके अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरकारी खरीद में सारी शर्तें पूरी करने के बाद भी कई औद्योगिक इकाइयां इसलिये पिछड़ जाती हैं क्योंकि उनके पास अनुभव नहीं होता। मुख्यमंत्री योगी ने पिछले परफार्मेंस यानी अनुभव की शर्त हटाने का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में गारमेंट पार्क की स्थापना एवं फ्लैटेड शेड बनाने, गोरखनाथ क्षेत्र में इंडस्ट्रियल इस्टेट एवं इंडस्ट्रियल एरिया में फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स बनाने, भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित तकनीकी केंद्र के लिए यूपी हैंडलूम की भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने की मांग के संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने औद्योगिक नीति 2017 में तकनीकी सुधार की मांग की ताकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें