फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के डॉ. दानिश पैरा एशियन गेम्स के बने फिजियोथेरेपिस्ट, चीन में होगा आयोजन

Fri, 20 Oct 2023 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डॉ. दानिश पर पैरा (दिव्यांग) खिलाड़ियों की फिजियोथेरेपी की पूरी जिम्मेदारी होगी। डॉ. दानिश ने बताया कि उनके नेतृत्व में पैरा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर फिजियोथेरेपी दी जाएगी, जिससे वे शानदार प्रदर्शन कर सकें। टोक्यो ओलंपिक 2021 में और रिओ ओलंपिक 2016 में भी डॉ. दानिश ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।
विज्ञापन
डॉ. मो. दानिश - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में गोरखपुर के रहने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मो. दानिश को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। 20 से 28 अक्तूबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में डॉ. दानिश खिलाड़ियों को अपनी सेवाएं देंगे। इस चयन से उनके परिवार में बेहद खुशी है।

विज्ञापन

डॉ. दानिश पर पैरा (दिव्यांग) खिलाड़ियों की फिजियोथेरेपी की पूरी जिम्मेदारी होगी। डॉ. दानिश ने बताया कि उनके नेतृत्व में पैरा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर फिजियोथेरेपी दी जाएगी, जिससे वे शानदार प्रदर्शन कर सकें। टोक्यो ओलंपिक 2021 में और रिओ ओलंपिक 2016 में भी डॉ. दानिश ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।

इसके अलावा यूरोप के क्रोएशिया में वर्ल्ड पैरा-शूटिंग चैंपियनशिप, 2018 में एशियन गेम्स जाकार्ता इंडोनेशिया में भी बेहतर सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. दानिश, 2014 से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ जुड़े हैं। विभिन्न घरेलू खेलों में वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें