एक यूनिट में 350 मिलीग्राम खून निकाला जाता है। रक्तदान के बाद खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट खून से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है। इन चारों से अलग-अलग चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। तीन महीने के अंतराल पर ही दोबारा रक्तदान करना चाहिए। रक्तदाता की उम्र 18 से 65 साल के बीच हो, शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: सफेद लिबास में घूमते हैं दलाल,निजी पैथालॉजी ले जाकर कर रहे गोलमाल
अब तक 52 बार रक्तदान कर चुके हैं एडवोकेट दिनेश चौधरी
रक्तदान करने से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आती। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता दिनेश चौधरी इसकी प्रत्यक्ष मिसाल हैं। अब तक 52 बार रक्तदान कर चुके दिनेश चौधरी बताते हैं कि वे साल में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करते हैं। अब तो कई बार ऐसे लोगों का भी फोन आता है, जिनसे किसी प्रकार की पहचान नहीं होती, लेकिन उनके किसी प्रियजन की जान बचाने के लिए मैं वहां जाकर रक्तदान करता हूं।
इससे जो मन को खुशी मिलती है, उसकाे शब्दों से बयां नहीं कर सकते। इस कार्य के बदले उस व्यक्ति से भी आपका खून का रिश्ता बन जाता है, जिसे आप पहले नहीं जानते थे। दिनेश चंद्र चौधरी के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बार एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।