फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की सूची में मृतक भी, डीएम की चौपाल में आया मामला

Thu, 30 Sep 2021 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सत्यापन में लापरवाही व मनरेगा का समय से भुगतान नहीं होने पर डीएम ने की कार्रवाई। पाली के बनौली में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्याएं, बोले- जल्द हो जाएगा निस्तारण।
विज्ञापन
चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के डीएम विजय किरन आंनद ने बुधवार को पाली ब्लॉक के बनौली गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वृद्धवस्था पेंशन के लाभार्थियों की सूची में मृतक का भी नाम मिलने और मनरेगा के तहत मस्टर रोल जारी करने के बाद भी भुगतान नहीं होने से नाराज डीएम ने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी आनंन प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला विकास अधिकारी ने चौपाल खत्म होने के चंद घंटों के भीतर ही ग्राम विकास अधिकारी को शासकीय काम में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी।  
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चली चौपाल में भारी भीड़ थी। डीएम ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अफसर को निस्तारण का निर्देश दिया। बावजूद इसके कई ग्रामीणों का कहना था कि भीड़ की वजह से अपनी समस्या डीएम के सामने नहीं रख सके। इस दौरान डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर, एसडीएम सुरेश कुमार राय, तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला, नायब तहसीलदार अमित सिंह, बीडीओ डॉ. चंद्रशेखर कुशवाहा, एसएमआई शाहनाज हसन, सप्लाई इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, एडीओ पंचायत जगदीश प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद रहें।

डीएम साहब! शिक्षक और शिक्षामित्र समय से नहीं आते स्कूल
प्रधान जयराम यादव ने डीएम से प्राथमिक विद्यालय बनौली के शिक्षक और शिक्षामित्र के समय से न आने, उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर चले जाने एवं मिड डे मिल की शिकायत की। वहीं मेनका देवी ने आवास न मिलने की शिकायत की। गांव के संवारे ने शौचालय न मिलने और उदयराज विश्वकर्मा ने लो वोल्टेज की शिकायत की। सबसे ज्यादा शिकायतें वरासत न होने की आईं। भरोहिया के प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश ने गांव की सड़क मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन


देसी शराब की दुकान हटाने की मांग
चौपाल संपन्न होने के बाद जैसे ही डीएम प्रस्थान करने लगे, गांव की कई महिलाओं ने उनसे  गांव से देसी शराब का दुकान हटाने की मांग की। कहा, आबादी के बीच और मंदिर से सटे दुकान होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें