डीएम और एसएसपी के निर्देश के बाद जब तीन दुकानों पर सील की कार्रवाई हुई तो पूरे भालोटिया मार्केट में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों से सामान हटाते नजर आए। इसके बाद दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे और महामंत्री आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए।
समिति ने कार्रवाई पर विरोध जताया है। आलोक चौरसिया ने बताया कि प्रशासन की यह कार्रवाई समझ से परे है। क्योंकि थोक व्यापारी नियमों का पालन करते हुए दुकान खोल रहे हैं। प्रशासन का पूरा सहयोग भी कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
डीएम के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने कहा कि भलोटिया मार्केट संवेदनसील जगह है। यहां साफ-सफाई बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान गैलरी में जहां लोग आते-जाते हैं उस पर कई दुकानदारों ने कब्जा कर रखा था। इसकी वजह से तीन दुकानें सील की गई है। चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा ऐसा होता है तो एफआईआर दर्ज करवाया जाएगा।