फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी सख्त...शोभायात्रा और जुलूस में अब तेज आवाज में डीजे बजाएंगे तो जेल जाएंगे

Fri, 13 Oct 2023 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी ने पुलिस को इस बार दुर्गा पूजा में डीजे के तेज आवाज को लेकर गंभीरता से कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि विसर्जन मार्ग को सही कराकर रास्तों में पड़ने वाले तार को भी ठीक किया जाए, ताकि कहीं कोई दिक्कत न आने पाए। अगर इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
तेज आवाज में डीजे बजाने पर सीएम योगी सख्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के विसर्जन एवं जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे नहीं बजाए जाने को लेकर प्रशासन ने हाईकोर्ट के मानक का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मातहतों के साथ बैठक की। साफ तौर पर निर्देश दिया कि उतनी ही आवाज में डीजे बजने दें जिससे दूसरों को परेशानी न होने पाए। अगर नियम-कायदे तोड़ेंगे तो जेल भी जाएंगे।

विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने बैठक में प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारियों की जानकारी ली। दोनों अफसरों ने कहा कि नई प्रतिमा की स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी। पारंपरिक तौर से जो प्रतिमाएं स्थापित होती आईं हैं, उन्हें ही अनुमति है। एसएसपी ने बताया कि हर प्रतिमा के लिए एक पुलिसकर्मी को नोडल बनाया गया है। अभी तक के रिकाॅर्ड के मुताबिक, जिले में 3900 प्रतिमाएं स्थापित होनी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोग तेज डीजे बजाते हैं। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जिनका घर उन रास्तों पर पड़ता है, जहां से जुलूस निकलता है। इसे लेकर लोगों ने बीते दिनों विरोध भी जताया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार

एसएसपी ने पुलिस को इस बार दुर्गा पूजा में डीजे के तेज आवाज को लेकर गंभीरता से कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि विसर्जन मार्ग को सही कराकर रास्तों में पड़ने वाले तार को भी ठीक किया जाए, ताकि कहीं कोई दिक्कत न आने पाए। अगर इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी की जाएगी।
 

डीजे के शोर पर कसेगा शिकंजा, पुलिस प्रशासन की तैयारी से लोगों में खुशी

गोरखपुर शहर में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पर बसंतपुर के लोगों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन अभियान के तौर पर इसका सख्ती से पालन करा दे तो हम लोग भी सुकून भरी नींद ले सकेंगे।

शोभायात्रा और जुलूसों में तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगों को काफी दिक्कत होती है। हृदय रोगी, पहले से बीमार सहित अन्य लोग इससे परेशान होते हैं। गणेश, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे के कारण बसंतपुर मोहल्ले के लोग परेशान हुए। बसंतपुर रामजानकी मंदिर परिवार के लोगों ने तीन अक्तूबर को एडीएम सिटी को पत्र सौंपा था, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

इसे भी पढ़ें:  महराजगंज में दरोगा की हुई थी तस्करों से सांठगांठ, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

लोगों ने क्या कहा

डीजे की तेज आवाज से सबको परेशानी होती है। पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय कदम है। अब हम लोगों को उम्मीद है कि पहले जैसा शोर-शराबा नहीं होगा। - मनोज सराफ, बसंतपुर।

हर साल कोई न कोई कार्यक्रम होता है। तेज आवाज में बजने वाले डीजे से सब परेशान होते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस पर नियंत्रण लगाएं। - नितिन कुमार जायसवाल, जुबिली चौक।

इसे भी पढ़ें:   आंबेडकर मोर्चा के आंदोलन में दिल्ली से आए तीन यू-ट्यूबर भी दबोचे गए, मीडिया मैनेज का बताते थे तरीका

किसी भी कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाना चाहिए, लेकिन आयोजक मंडल को भी हमारी पीड़ा समझनी चाहिए। पहल सभी तरह से हो तो इस समस्या का समाधान जरूर होगा। - प्रदीप वर्मा, हांसूपुर।

तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक की बात तो अधिकारी करते हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो पाता है। अधिकारियों को चाहिए कि इसका अनुपालन कराएं। - राहुल, मदरसा चौक।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें