गोरखपुर में मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान रविवार को एक डीजे आपरेटर करंट की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव निवासी विक्रम कुसम्ही बाजार के एक डीजे मालिक के वहां डीजे ऑपरेटर का काम करता था। रविवार को लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के लिए बारीगांव में डीजे बजाने गया था। वहां डीजे बजाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग ने उसे लेकर जिला अस्पताल गए।
मृतक विक्रम के पिता की सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ मानवेन्द्र पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।