फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: करंट की चपेट में आने से डीजे ऑपरेटर की मौत, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

Mon, 08 Nov 2021 06:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। डीजे ऑपरेटर करंट की चपेट आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान रविवार को एक डीजे आपरेटर करंट की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कुशीनगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव निवासी विक्रम कुसम्ही बाजार के एक डीजे मालिक के वहां डीजे ऑपरेटर का काम करता था। रविवार को लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के लिए बारीगांव में डीजे बजाने गया था। वहां डीजे बजाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग ने उसे लेकर जिला अस्पताल गए।

मृतक विक्रम के पिता की सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ मानवेन्द्र पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें