फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरात में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से डीजे ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा क्षेत्र के पांडेयपार की घटना से अफरातफरी
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी

गगहा/कौड़ीराम (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव में शनिवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बरात में आए डीजे ऑपरेटर छोटू (18) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कौड़ीराम निवासी शुभ्रांश कसौधन की बरात पांडेयपार स्थित बलुआ बाबा मंदिर के पास बने एक मैरेज हाॅल में पहुंची थी। बरात के मंदिर के पास पहुंचते ही किसी व्यक्ति ने कई राउंड हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली गौशाला, गोला निवासी डीजे ऑपरेटर छोटू के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे पीएचसी कौड़ीराम ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि बरात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, ताकि फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें