फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज हत्या के आरोप में बैंककर्मी, सास और ननद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दुर्गाबाड़ी रोड स्थित अंधियारीबाग दक्षिणी में 30 वर्षीय काजल सोनकर की संदिग्ध हालात में 12 फरवरी को मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में काजल के पति, बैंककर्मी विनय सागर, उनकी मां उषा और ननद सारिका को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने तिवारीपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के तीन वर्षों से काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि विवाह के बाद से ही पति और परिवार के सदस्य मानसिक और शारीरिक तौर पर काजल को परेशान कर रहे थे। कोतवाली सीओ ओंकार दत्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की जांच और पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि काजल का एक वर्षीय बेटा वर्तमान में मायके पक्ष के पास सुरक्षित है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दहेज प्रताड़ना और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें