फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: दीपावली से पहले ग्राहकों की खरीदारी से बाजार गुलजार, इन दुकानों में बढ़ी रौनक

Thu, 28 Oct 2021 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कोरोना संकट के चलते लगातार दो साल त्योहारों के दौरान भी बाजार से रौनक गायब रही, लेकिन महामारी के नियंत्रण में आने के बाद इस साल बाजार में चहल-पहल है।
विज्ञापन
दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली करीब आने के साथ ही गोरखपुर शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। सराफा, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन की दुकानों में खरीदारों की अच्छी खासी संख्या दिखने लगी है। आने वाले दिनों में वाहनों की बिक्री में भी उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते लगातार दो साल त्योहारों के दौरान भी बाजार से रौनक गायब रही, लेकिन महामारी के नियंत्रण में आने के बाद इस साल बाजार में चहल-पहल है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, शॉपिंग मॉल, कपड़े सहित शहर की ज्यादातर छोटी-बड़ी दुकानों को आकर्षक लाइटिंग और नए-नए उत्पादों से सजाया जाने लगा है। व्यापारियों ने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक स्कीम और छूट देना शुरू कर दिया है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और प्रॉपर्टी बाजार में इन्क्वॉयरी करने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। शुभ मुहूर्र्त में खरीदारी के लिए लोग अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं।

ऑनलाइन भी खूब हो रही खरीदारी
दीपावली के लिए कई लोग ऑनलाइन खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं। रेती इलाके में मोबाइल की दुकान चलाने वाले विनय चौरसिया का कहना है कि मोबाइल फोन की ऑनलाइन बुकिंग खूब हो रही है। धनतेरस के दिन 12 मोबाइल फोन की डिलीवर करना है।  इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विजय अग्रवाल का कहना है कि बिजली के उपकरणों के ऑनलाइन आर्डर खूब किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव सराफ, विकास अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
बोले कारोबारी
एस्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक वैभव सराफ ने बताया कि इस बार बाजार पहले से बेहतर है। ठप पड़ा कारोबार शुरू हो चुका है। धनतेरस, दीपावली और छठ पर इस बार अच्छी बिक्री होगी। ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जा रहा है।
 
बिग शॉप के विकास अग्रवाल ने बताया कि कोविड संकट कम होने से बाजार में उछाल आया है। लोग बिना झिझक के बाजार आने लगे हैं। इस बार की दीपावली अच्छी मनेगी। हर तरह के कारोबार में उछाल आने की संभावना है।  
 
ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स के योगेश अग्रवाल ने बताया कि कोविड संकट के चलते सराफा कारोबार पूरी तरह से चौपट हो चुका था। त्यौहार ही नहीं, लगन में भी सन्नाटा था। अब जाकर बाजार में रौनक लौटी है। दीपावली से बाजार को बड़ी उम्मीद है।
 
ड्रेस लैंड के आकाश अग्रवाल ने बताया कि बाजार में रौनक लौट आई है। अन्य कारोबारियों की तरह ही कपड़ा कारोबारी भी अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए हुए हैं। शुरूआती खरीदारी भी ठीक दिख रही है। छठ तक अच्छी बिक्री की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें