महराजगंज जिले में मिशन शक्ति के तहत बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शुक्रवार को शहर के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा दिव्यांशी को एक दिन के लिए महिला थाने की कमान सौंपी गई। इस बीच दिव्यांशी ने थाने में महिलाओं की समस्याओं को सुना। साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मिशन शक्ति में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
शुक्रवार को महिला मिशन शक्ति के तहत महिला थाने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंडीत दीन दयाल इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा दिव्यांशी चौधरी को एक दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। महिला थानाध्यक्ष बनने के बाद दिव्यांशी चौधरी ने सर्व प्रथम रक्षा देवी पत्नी विकास निवासी सेक्टर नंबर एक आरके पुरम दिल्ली की समस्याओं को सुना। दोनो पक्षों की समस्याओं को सुनने के बाद समाधान के लिए समुचित सुझाव दी।
दूसरा फरियाद सेरून निशा पत्नी हजरत अली निवासी रामपुर बलडीहा बेलवा थाना घुघली का रहा। दिव्यांशी ने बताया कि पुलिस का कामकाज एक दिन करने को मिला। काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। इससे आत्मविश्वास में बढोत्तरी हुई है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा, उमा देवी, सत्यवती सिंह, आर एस रावत आदि मौजूद रहे।