फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए बढ़ी जागरूकता
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल समेत विभिन्न केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही है। जिले में 10, 897 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर जरूरी प्रपत्रों को दिखाने के बाद लोगों को क्रमश: टीका लगवाने का मौका मिला। केंद्र पर रंजय, रणजीत ने बताया कि कभी पंजीकरण में परेशानी हो रही है। तीन दिन से सर्वर की परेशानी रही है। लेकिन इसके बाद आसानी से पंजीकरण हो गया। कुछ लोग केंद्र पर बिना पंजीकरण के ही पहुंच जा रहे हैं। जिले के घुघली, रतनपुर, फरेंदा, परतावल, मिठौरा, निचलौल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लोगों की जागरूकता बढ़ी है। सभी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम किया गया है। केंद्रो पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जनपद में बृहस्पतिवार को 1341 नमूना जांच के लिए भेजा गया। कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। अब तक 12429 केस सामने आ चुके हैं जिसमें 8 केस सक्रिय हैं। वहीं, अबतक 139 की मौत अब तक हो चुकी है। 12281 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को सचेत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें