फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर डायवर्जन खत्म, बसों-कारों का आवागमन शुरू; बन सकती है जाम की स्थिति

Fri, 02 Aug 2024 08:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायवर्जन खत्म कर दिया गया। एक साथ डायवर्जन खुलने पर चौकड़ी और बड़ेवन टोल पर जाम की स्थिति बन सकती है। 
 
विज्ञापन
डायवर्जन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ियों की भीड़ समाप्त होने की स्थिति में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देरशाम डायवर्जन खत्म कर दिया गया। शाम पांच बजे से परिवहन निगम की बसों व अन्य सवारी वाहनों के लिए रोक हटाई गई। 

विज्ञापन


एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि स्थिति का आकलन करने के बाद ट्रकों और अन्य वाहनों को अयोध्या की तरफ आने-जाने की छूट दे दी जाएगी। आधिकारिक तौर पर शनिवार सुबह छह बजे तक डायवर्जन लागू किया गया था। मगर रोड खाली होने की दशा में पहले भी ढील दिए जाने की स्थिति बन सकती है। एक साथ डायवर्जन खुलने पर चौकड़ी और बड़ेवन टोल पर जाम की स्थिति बन सकती है। पिछले वर्षों में डायवर्जन हटने के बाद जबरदस्त जाम लगा था। पुलिस प्रशासन इसके मद्देनजर रणनीति के तहत ढील देने के मूड में है। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि स्थिति का आकलन करके निर्णय लिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें