फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बारिश में टपकते हैं रेलकर्मियों के जर्जर आवास, लोगों को सता रही है इस बात की चिंता

Sat, 17 Jul 2021 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पीआरकेएस ने किया बिछिया, डेयरी और बौलिया कॉलोनी का निरीक्षण।
विज्ञापन
रेलवे बौलिया कालोनी में जर्जर आवासों को देखते पीआरकेएस के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रेलवे की कालोनियों के कई आवास जर्जर हो चुके हैं। बारिश में यहां पानी टपकता है। छतों का प्लास्टर टूटकर गिर गया है। कालोनी के लोग डरे हुए हैं कि कहीं गोंडा में आवास गिरने की घटना की पुनरावृत्ति यहां भी न हो जाए।
विज्ञापन


रेलकर्मियों ने इस संबंध में अमर उजाला से अपनी तकलीफें साझा की। बौलिया कालोनी में लोको पायलट हेमंत कुमार ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। बारिश में छतें टपकती हैं। 

मालिंदी पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश में बिस्तर पर बाल्टी और टब रखकर रात गुजारनी पड़ी। उधर, शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने रेलकर्मियों के साथ बिछिया, डेयरी और बौलिया कालोनी का निरीक्षण किया। सभी जर्जर आवासों को देखा। 
विज्ञापन


महामंत्री ने कहा कि सभी के फोटोग्राफ लेकर वे महाप्रबंधक के सामने प्रस्तुत करेंगे और उन्हें हकीकत बताएंगे। निरीक्षण के दौरान एके सिंह, आरपी भट्ट, कुलदीप मणि, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।  

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की कालोनियों के बेहतर रख रखाव के लिए उप मुख्य इंजीनियर के संयोजकत्व में एक विशेष यूनिट बनाई गई है। कमेटी एक निश्चित समयावधि पर आवासों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सफाई कराती है। अगर रेलकर्मियों ने शिकायत की है तो उसकी जांच कराकर मरम्मत कराई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें