उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार कई दिनों से डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के बीच शनिवार को थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर में शनिवार को पेट्रोल 89.32 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल 81.86 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को काफी राहत मिली है।