फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धनतेरस कल, शुभ मुहूर्त में होगी खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाम को होगी धनवंतरी की पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। दिवाली की शुरुआत शनिवार को धनतेरस से हो रही है। इस बार दो दिन खरीदारी का समय लोगों को मिल रहा है। शुभ मुहूर्त में लोग खरीदारी करेंगे व शाम को धनवंतरी की पूजा-अर्चना की जाएगी।


पंडित विकास मालवीय ने बताया कि खरीदारी 18 अक्तूबर शनिवार को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से दूसरे दिन 19 अक्तूबर रविवार को दिन में 1 बजकर 54 मिनट के अंदर कभी भी की जा सकती है। हालांकि चर बेला और त्रयोदशी शनिवार को दोपहर 01:20 बजे से 01:26 मिनट रहेगा। पुनः 1:27 मिनट से तक 2:52 मिनट तक लाभ बेला। 2:53 मिनट से दिन में 4:17 मिनट तक अमृत बेला रहेगा। चर, लाभ, शुभ और अमृत बेला को बहुत उत्तम माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ से साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है। शनिवार के दिन लोहे का सामान व बर्तन खरीदने से बचें। इस दिन सोना, चांदी व पीतल आदि खरीद सकते हैं। हालांकि रविवार को भी त्रियोदशी तिथि मिल रही है। इस कारण रविवार को लोहा खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें