फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली के लिए आज से चलेंगी 96 बसें, यात्रियों को होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिवाली व छठ के लिए लखनऊ व कानपुर रूट पर भी बढ़ेंगी बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। दिवाली व छठ पर बस यात्रियों को बाहर से अपने घर आने-जाने की सुविधा शुक्रवार शाम से मिलने जा रही है। इसको लेकर गोरखपुर से दिल्ली, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ इत्यादि के लिए चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही लोकल स्तर पर भी भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली रूट पर लगभग 96 बसों को चलाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इसको लेकर पूरी तैयारी परिवहन निगम की ओर से की गई है। दिल्ली के लिए चल रही 48 बसों को बढ़ाकर 96 कर दिया गया है। इसके साथ ही लखनऊ के लिए 50 बसें चल रही हैं, जिसे 100 किया गया है। कानपुर के लिए 39 बसों को बढ़ाकर 90 किया गया है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अयोध्या धाम के लिए 10 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि लंबी यात्रा वाली रूट पर बसें शुक्रवार से बढ़ा दी जाएंगी। इसके साथ ही लोकल रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाने की योजना है। बसों से जाम न लगे इसके लिए कर्मचारी बस स्टेशन के बाहर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें