350 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना
बताया जा रहा है कि अलग-अलग कंपनियों की लगभग चार हजार मोटरसाइकिलें, बुलेट और स्कूटर की बुकिंग की जा चुकी है। धनतेरस के दिन ग्राहक इन्हें अपने घर लेकर जाएंगे। इनकी कुल कीमत 27 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है। अनुमान है कि इस बार धनतेरस के दिन 350 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। केवल सराफा बाजार में ही 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। 30 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्ट्रानिक के सामान की बिक्री होने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें: 750 क्विंटल बारूद उगलेगा धुआं तो सांस लेना भी हो जाएगा दूभर, रखिए ख्याल...और बदतर होंगे हालात
भारतीय झालर की खूब मांग हो रही
भारतीय झालर की मांग इस बार अधिक हो रही है। इसमें 100 दाने से लेकर 45 दाने वाले झालर प्रमुख हैं। 100 झालर वाला 45 रुपये में, 50 झालर वाला 60 और 34 दाने वाला झालर 45 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य पानी वाला दीया और झालर ग्राहक खूब खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में चीनी झालर न के बराबर दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: हवा पहले ही बहुत खराब है...पटाखों से इसे और मत बिगाड़िए
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स वैभव सराफ ने कहा कि धनतेरस के लिए सराफा बाजार सज गया है। दुकानों में लक्ष्मी-गणेश और चांदी के सिक्के भरपूर हैं। एक ग्राम से लेकर दस ग्राम तक सोने के सिक्के भी बनवाए गए हैं। पांच ग्राम से लेकर 15 ग्राम तक चांदी के सिक्के तैयार कराए गए हैं। 50 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर कूपन और इनाम भी निकाला गया है। उम्मीद है इस बार पहले से ज्यादा व्यापार होगा।
डीपी मोटर्स नितिन मातनहेलिया ने कहा कि शहर में कुल पांच हजार से अधिक मोटरसाइकिलें धनतेरस के दिन बिकने के लिए तैयार हैं। इसमें हीरो, होंडा, बजाज, रॉयल एनफील्ड, टीवीएस के साथ अन्य कंपनियों की बाइक, बुलेट, स्कूटर शामिल हैं। इनकी अनुमानित लागत 30 से 32 करोड़ रुपये से अधिक होगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जाएं तो अपने इंजताम से...आज से तीन दिन नहीं चलेंगे ऑटो-ई-रिक्शा
बर्तन कारोबारी सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि धनतेरस के मौके पर लोग पीतल, तांबा, कांसा के बर्तनों की मांग अधिक कर रहे हैं। लोग ऑनलाइन भी खरीदारी कर रहे हैं, इसका असर पड़ रहा है। बाजार ग्राहकों के इंतजार में सजकर तैयार है।
इलेक्ट्रो वर्ल्ड राहुल सिंह ने कहा कि दीपावली के बाद धीरे-धीरे ठंडी शुरू हो जाती है। आने वाले दिनों में लगन भी है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर लोग टीवी, गीजर, एसी, फ्रिज, एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, ओवन, मिक्सर, ग्राइंडर समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी करते हैं। शहर का इलेक्ट्रानिक बाजार दिवाली के लिए पूरी तरह से तैयार है। अलग-अलग कंपनियों के सामान से दुकानें सजी हैं।
इसे भी पढ़ें: हादसे के बाद रोने लगी बहन, बोली- भैया मर गए, पापा को मत बताइएगा, वह भी मर जाएंगे
लक्ष्मी बेकर्स नवीन कृपलानी ने कहा कि धनतेरस के दिन गिफ्ट पैकेट की मांग अधिक होती है। काजू, छ्वाड़ा, बादाम, मोनक्का के साथ अखरोट का पैकेट होता है। इसके अलावा मिठाइयों के अलग से डिब्बे होते हैं। इस बार पेस्ट्री, चॉकलेट, अलग-अलग स्वाद के बिस्किट भी गिफ्ट पैकेट में तैयार रहेंगे।
मिठास राहुल चौधरी ने कहा कि धनतेरस के दिन तोहफे में मिठाई भी दी जाती है। इसे देखते हुए अलग-अलग तरह की मिठाइयां दुकानों में तैयार कर ली गई हैं। आमतौर पर काजू अमरूद, काजू पिस्ता, काजू बाइट, काजू बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, सफेद रसगुल्ला और सोहन पापड़ी तोहफे में दी जाती हैं।