फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर बाढ़ अपडेट: घाघरा नदी के पानी से तबाही, आठ गांवों में चल रही 10 नावें

Mon, 26 Jul 2021 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शनिवार तक खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली रोहिन रविवार को 33 सेमी नीचे बहने लगी थी।
विज्ञापन
घाघरा नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में घाघरा नदी के पानी ने तबाही मचाई है। कछार के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्य रास्तों पर पानी भर जाने से काफी गांवों में पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। कैंपियरगंज, सदर, सहजनवां तहसील के आठ गांवों में 10 नावें आवागमन के लिए लगाई गई हैं।

विज्ञापन

नेेपाल की पहाड़ियों पर बारिश थमने के बाद घाघरा नदी को छोड़ कर सभी नदियों का जलस्तर घट रहा है। रविवार को गोला के तहसीलदार केशव प्रसाद ने क्षेत्र का दौरा कर कई गांवों में नाव की व्यवस्था करने के लिए लेखपालों ने कहा है। उन्होंने मोहालजलकर से लखनौरा लखनौरी सहित अन्य कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

 

जनपद में बहने वाली सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे केे निशान से नीचे आ रहा है। लेकिन घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार शाम यह नदी खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। शनिवार तक खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली रोहिन रविवार को 33 सेमी नीचे बहने लगी थी। उधर एडीएम प्रशासन लगातार सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देशित कर रहे हैं कि तटबंधों की सतत निगरानी की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें