फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: गोवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, चालक व खलासी फरार

Wed, 15 Sep 2021 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

ट्रक में चार गोवंश और 19 गायों सहित कुल 23 पशुओं को लादा गया था। एक गोवंश की दबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गोवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के हेतिमपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने बुधवार की सुबह ट्रक पर लदे गायों और गो वंशों को बरामद किया। हालांकि तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पशुओं को गाड़ी सहित कब्जे में ले लिया। वहीं फरार तस्करों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर टोल प्लाजा पर एसआई रमाशंकर यादव फोर्स के साथ बुधवार की सुबह गस्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर गाड़ी चेकिंग शुरू किया गया। इसी बीच हाटा की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें चार गोवंश और 19 गायों सहित कुल 23 पशुओं को लादा गया था। उसमें एक गोवंश की दबकर मौत हो गई थी।

गायों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गोवंशों सहित गाड़ी को कब्जे में लेकर हेतिमपुर पुलिस चौकी गई। ट्रक झारखंड राज्य का है। हाटा से कसया होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था। हालांकि चालक और खलासी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में महुआडीह एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह टोल प्लाजा पर एसआई रमाशंकर यादव फोर्स के साथ गस्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर गाड़ी चेकिंग की गई तो गोवंश बरामद हुए। चालक भाग निकले। केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें