कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। लोगों को अधिक से अधिक जांच कराने के लिए हम सभी को प्रेरित करना चाहिए। अगर थोड़ा भी लक्षण दिखे तो छिपाए नहीं, जांच तुरंत कराए। लोगों को एक निर्भीक होकर जांच करना चाहिए, अगर पॉजिटिव रिपोर्ट भी आई तो ऐसा नहीं है कि किसी को परेशान किया जाएगा। इसके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाएगी। वैक्सीन लगवाने में डरना नहीं चाहिए। हम सभी को कोरोना को हराना है तो एकजुट होकर लड़ना होगा।
यहां लगेगा कोविड वैक्सीनेशन
एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीनेशन किया जाएगा। 45 वर्ष के ऊपर के लोगों का हो रहा वैक्सीनेशन होता रहेगा। जिन लोगों के 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे है, उनके माता पिता को उनका पंजीकरण करते समय बच्चे के उम्र का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपने जन्म का प्रमाण साथ लाना होगा। जिले के चारों सीवीसी वर्क प्लेस पर 100 लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। यहां पर 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए 50 और 50 स्लाट 45 वर्ष आयु के लोगों का पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम जिले में अतरिक्त वैक्सीन कोविडशील्ड डोज उपलब्ध हो जाएगी। सीवीसी सप्ताह में छह दिन कार्य करेगा। स्लाट की बुकिंग रविवार की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।
यह होगा कोविड वैक्सीनेशन
- जनपद न्यायालय के लिए- न्यायालय परिसर का सेंट्रल हाल
- सूचना विभाग और मीडियाकर्मी- नागरी प्रचारिणी सभा पुस्कालय कक्ष
- राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मी- सेंट्रल बैंक क्षेत्रीय आफिस नगर पालिका रोड
- सरकारी शिक्षक, परिषदीय शिक्षक एवं सरकारी कर्मचारी- प्ररेणा भवन विकास भवन परिसर
नगरीय क्षेत्र सीवीसी
- बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय
- जिला महिला चिकित्सालय
- नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिवा ढाला
- उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मेहड़ पुरवा
ग्रामीण क्षेत्रों के सीवीसी
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा
अभिभावक स्पेशल सीवीसी केंद्र
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा।