नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश और वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. बीके सुमन का कहना है कि उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, जिनमें उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, दर्द, चक्कर आना, चकत्ते पड़ने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अस्पताल के नोडल अधिकारी प्रशासन डॉ. प्रशांत अस्थाना बताते हैं कि भर्ती मरीजों को भोजन, दवा और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बुखार हो तो यह करें
- प्रशिक्षित चिकित्सक को दिखाएं
- चिकित्सक की निगरानी में दवा लें और आराम करें।
- तरल भोज्य पदार्थों का सेवन करें और खूब पानी पिएं।
- तीव्र बुखार की स्थिति में 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचें।