फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में आयकर का छापा: हनी ज्वेलर्स के स्टाफ की पिटाई पर विरोध, व्हाट्सएप पोस्ट के जरिए छेड़ी जंग

Fri, 20 Oct 2023 05:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में चर्चा है कि हनी ज्वेलर्स के पटना शोरूम में सर्वे के दौरान कर्मचारी उदय कुमार, दीपक कुमार, रंजीत मल्होत्रा व धर्मेंद्र पाल और गोरखपुर स्थित प्रतिष्ठान में कर्मचारी शिवम विश्वकर्मा व सौरभ कुमार की पिटाई की गई है। ऐसा तब है जबकि हनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर उन दोनों जगहों पर मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
घंटाघर के हरबंस गली में हनी ज्वेलरी की दुकान पर आयकर का छापा तीसरे दिन भी जारी रहा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनी ज्वेलर्स पर आयकर के छापे के दौरान कर्मचारियों की चर्चा सोशल मीडिया में सामने आने के बाद व्यापारियों ने जंग छेड़ दी है। व्हाट्सएप  पोस्ट के जरिए व्यापारियों ने इस पर विरोध जताया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह व्यापारियों के एक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट के बाद इस पर बहस छिड़ गई। पोस्ट पर कमेंट में कहा गया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों की पिटाई की गई हो।

हनी ज्वेलर्स, वाराणसी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वाराणसी में सर्वे के दौरान शामिल आयकर अधिकारियों व कर्मियों का व्यवहार सामान्य है, लेकिन गोरखपुर व पटना में टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी कार्रवाई के दौरान पिटाई भी कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस की बोगी से जीएसटी ने बरामद किए 74 पेटी अवैध माल

चर्चा यह भी है कि हनी ज्वेलर्स के पटना शोरूम में सर्वे के दौरान कर्मचारी उदय कुमार, दीपक कुमार, रंजीत मल्होत्रा व धर्मेंद्र पाल और गोरखपुर स्थित प्रतिष्ठान में कर्मचारी शिवम विश्वकर्मा व सौरभ कुमार की पिटाई की गई है। ऐसा तब है जबकि हनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर उन दोनों जगहों पर मौजूद नहीं हैं।

विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने स्वर्णकार एस राजनैतिक चेतना नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। ग्रुप में दूसरे प्रदेशों के स्वर्णकार नेताओं के साथ आसपास के जिलों के नेता भी हैं। ग्रुप में सुबह बिहार के अशोक कुमार वर्मा ने सुबह 6:47 बजे एक मैसेज पोस्ट किया।

इसे भी पढ़ें: बाढ़-भूकंप में फंसे हैं तो भी इलाज का टेंशन नहीं...ड्रोन से झट पहुंचेंगी दवाएं

उन्होंने लिखा-पहली बार आयकर अधिकारी, सराफा कारोबारियों के कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। सच का पता लगा रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट पर गोरखपुर के किसी भी संगठनों की तरफ से कोई राय नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें