फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बौलिया रेलवे कॉलोनी के 100 आवास ट्रैफिक पूल के कर्मचारियाें को देने की मांग

Tue, 08 Sep 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बौलिया रेलवे कॉलोनी में नवनिर्मित बहुमंजिला रेलवे आवासों में कम से कम 100 आवास स्टेशन ट्रैफिक पूल के कर्मचारियों के लिए आरक्षित करने की मांग की गई है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन व ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सचिव ओंकार नाथ सिंह ने इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि बौलिया रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मचारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला आवास बनाए गए हैं। इन आवासों का अलग-अलग विभागों में आवंटन किया जा रहा है। ऐसे में स्टेशन ट्रैफिक पूल के कर्मचारियों को भी पर्याप्त संख्या में आवास दिए जाने की जरूरत है। रेलवे स्टेशन पर वाणिज्यिक और परिचालन विभाग में 700 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
स्टेशन मास्टर, बिंदु परिचालक, रेलगाड़ी प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों को ट्रैफिक पूल के तहत आवास उपलब्ध कराए जाते हैं। समय के साथ कई रेलवे आवास विकास कार्यों और अन्य कारणों से कम हुए हैं। इससे कर्मचारियों के लिए आवास की कमी बढ़ गई है। पत्र में कहा गया है कि ट्रैफिक पूल के कर्मचारी रेल संचालन और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इनकी ड्यूटी अलग-अलग समय पर होती है। ऐसे में स्टेशन के पास आवास मिलने से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी और ड्यूटी व्यवस्था भी बेहतर रहेगी। बौलिया रेलवे कॉलोनी के नए आवास स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर हैं। यूनियन ने मांग की है कि इनमें कम से कम 100 आवास ट्रैफिक पूल के कर्मचारियों के लिए आरक्षित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें