उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के जरलही में मंगलवार शाम स्वर्ण व्यापारी सुरेंद्र वर्मा को दिल्ली पुलिस लेकर गई है। गोरखपुर पुलिस के पूछताछ के बाद मामला साफ हो गया। शाम को अचानक पुलिस की वर्दी में आकर उसे लेकर जाने के बाद गोरखपुर पुलिस हरकत में आ गई थी। जांच में पता चला कि बड़हलगंज पुलिस को दिल्ली पुलिस ने सूचना दी थी।
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के कोठा निवासी सुरेंद्र वर्मा की कौड़ीराम में सोने-चांदी की दुकान है। उसके खिलाफ न्यू साउथ कैंपस थाना दिल्ली में कंपनी का सामान चोरी और माल बरामदगी का केस दर्ज था। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। मंगलवार शाम इसी मामले में दिल्ली पुलिस आई थी और साथ लेकर गई है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि न्यू साउथ कैंपस, दिल्ली से आई पुलिस उसे लेकर गई है। उस पर वहां कंपनी का सामान चोरी और बरामदगी का केस दर्ज था।