फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम

Tue, 28 Sep 2021 03:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से विद्युत कर्मी उपकेंद्र छोड़ कर फरार हैं। बिजली नहीं होने से पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के भटनी के कुरमौटा ठाकुर गांव निवासी एक प्राइवेट लाइनमैन की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह सोमवार को आंधी -पानी के बाद हाईटेंशन तार पर गिरे पेड़ को हटा रहा था। इसी दौरान बगल से गुजर रहा एलटी लाइन का तार हाईटेंशन तार में जा सटा जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास के युवक उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कुरमौटा गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मां-पिता, पत्नी और भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से विद्युत कर्मी उपकेंद्र छोड़ कर फरार हैं। बिजली नहीं होने से पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।

भटनी थाना क्षेत्र के कुरमौटा ठाकुर गांव निवासी दिलीप साहनी (25) पुत्र हृदया साहनी प्राइवेट लाइनमैन था। वह पिछले छह सालों से देहात फीडर से जुड़े गांवों की बिजली ठीक करता था। इलाके में सोमवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी-पानी से एक दर्जन जगहों पर पेड़ टूटकर कर विद्युत तारों पर गिर गया था। जिसके चलते कई फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को देहात फीडर में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए दिलीप सुबह से ही पेट्रोलिंग पर निकला था। तभी बेहराडाबर गांव निवासी कुछ लोगों ने बताया कि पाण्डेय चौराहे के पास खेत में एक पेड़ हाईटेंशन तार पर गिरा है। जानकारी पर मौके पर पहुंच वह शर्त डाउन लेकर पेड़ काट कर हटाने लगा। इसी दौरान उसका गांव की ओर से आ रही हाईटेंशन तार और बेहराडाबर में जा रही एलटी तार आपस में सट गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और खेत में लगे पानी में गिरकर कर तड़पने लगे।

मौजूद लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली कटवाने की कोशिश की लेकिन जिम्मेदारों का फोन नहीं उठा। इसके बाद जेई से बात होने के बाद बिजली काटी गई तब आसपास के युवकों ने दिलीप को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद से विद्युत कर्मी उपकेंद्र से फरार है जिसके चलते नगर समेत डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिजली बहाल करने के लिए उपकेंद्र पर पुलिस ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें