फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फरेन नाले में डूबे युवक का शव मिला, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Mon, 16 Aug 2021 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

युवक रविवार की सुबह 11 बजे वह गांव के अपने मित्रों के साथ फरेन नाले में नहाने गया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान विनोद गहरे पानी में चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के फरेन नाले में डूबे चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जोधपुर के सरैया डिस्टिलरी टोला निवासी विनोद उर्फ छोटू (18) का शव 28 घंटे बाद सोमवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह रविवार की सुबह 11 बजे गांव के कुछ मित्रों के साथ नहाने गया था।

विज्ञापन


सरैया डिस्टिलरी टोला निवासी चौथी यादव का पुत्र विनोद उर्फ छोटू बीए का छात्र था। रविवार की सुबह 11 बजे वह गांव के अपने मित्रों के साथ फरेन नाले में नहाने गया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान विनोद गहरे पानी में चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शुक्ला, एसआई रविसेन यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मछुआरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलवा लिया।
विज्ञापन


एसडीआरएफ टीम भी देर शाम तक जुटी रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह से चौरीचौरा पुलिस व एसडीआरएफ टीम फिर नाले में युवक की तलाश में जुटी। दोपहर साढ़े तीन बजे नाले में विनोद का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें