फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तीन दिन से गायब हो गया था युवक, आज इस हाल में मिला शव

Mon, 30 Aug 2021 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ससुराल के लोगों ने बताया कि बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा गांव निवासी इंद्रासन 28 तारीख की शाम को अपने ससुराल करंजहा निवासी योगेंद्र गौंड के घर आया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में करंजहवा फोरलेन के किनारे एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने की सूचना पाकर अगल-बगल के गांव के लोग जुट गए। शव की पहचान तीन दिन से लापता इंद्रासन गौंड पुत्र रामभवन (25) के रूप में हुई।

विज्ञापन


ससुराल के लोगों ने बताया कि बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा गांव निवासी इंद्रासन 28 तारीख की शाम को अपने ससुराल करंजहा निवासी योगेंद्र गौंड के घर आया था। रात में पत्नी श्वेता से कहासुनी होने लगी। जिसके बाद घर के अंदर जाकर सो गया था।

थोड़ी देर बाद जाकर श्वेता के भाई ने घर में जाकर देखा तो इंद्रासन कमरे में नहीं था। जिसके बाद पूरी रात खोजने पर भी वह नहीं मिला। इंद्रासन के ससुराल के लोग मजनू पुलिस चौकी गए जहां से उन्हें बिना सुनवाई के ही भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुनः ससुराल के लोग चिलुआताल थाने पर गए तो वहां पर भी उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि उनके घर वाले आएं तब मामला दर्ज होगा। सोमवार को सुबह जब शव मिला तब सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव की पहचान हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें