फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 23 Sep 2021 06:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

कप्तानगंज थाने के करचोलिया गांव की घटना, बाजार जाने के लिए निकले थे दुबौली दूबे निवासी रामू चौधरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में पिछले तीन दिनों से घर से लापता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव निवासी 40 वर्षीय रामू चौधरी का गुरुवार दोपहर बाद करचोलिया व माझा गांव के बीच स्थित मढ़नी तालाब में उतराता शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन परिवार वालों व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक रामू चौधरी सोमवार दोपहर बाद घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तीन दिन तक खोजबीन करने के बाद परिजनों ने बुधवार को कप्तानगंज पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। गुरुवार दोपहर बाद उनका शव तालाब में उतराने की सूचना मिलते ही पिता रामकेश पत्नी सावित्री चौधरी व पुत्रियों आस्था व आभा पर मानो पहाड़ टूट पड़ा।

प्रधान प्रतिनिधि बुद्धीसागर दुबे सहित मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाने का प्रयास किया। टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पंचनामा भरवा कर शव को अंत्यय परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें