फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पोखरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 08 Nov 2021 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोला बाजार/राजगढ़।

सार

शव मिलने की खबर फैलते ही आस-पास के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि शव का शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के ककरही गांव के पूरब में ईंट-भट्ठे के पास स्थित पोखरे में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने गांव के पास स्थित पोखरे में युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने गोला पुलिस को इसकी सूचना दी। शव मिलने की खबर फैलते ही आस-पास के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक पुलिस भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शव को एक लाठी के साथ बांधा गया था। काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर गोला केके राणा ने बताया कि पोखरे में मिले शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें