फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भैया दूज मनाने मायके गई थी पत्नी, घर लौटी तो कमरे में मिला पति का शव

Mon, 08 Nov 2021 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पत्नी के मायके जाने के बाद पति घर में अकेला था। अगले दिन दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न आने पर पत्नी को सूचना दी गई। इसी बीच पिता ने खिड़की से देखा तो बेटे का शव बेट से नीचे फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां शाहपुर थानाक्षेत्र के गीता वाटिका के पास रहने वाले विपेंद्र यादव का शव उनके कमरे के फर्श पर पड़ा मिला। पत्नी भैयादूज के अवसर पर शनिवार को बच्चों समेत मायके गई थी। रविवार को वापस आई तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। जानकारी होने पर शाहपुर पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर जहरीला पदार्थ और नशे का सामान मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम आज होगा फिर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

      
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच रोड पर शाहपुर स्थित गीता वाटिका के सामने एसबीआई की शाखा है। मकान मालिक विपेंद्र यादव भी परिवार सहित इसी मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि पत्नी शनिवार को बच्चों के साथ मायके गई थी। विपेंद्र कमरे में अकेला सोया था। वह सोकर विलंब से उठता था। रविवार को डेढ़ बजे तक जब नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। विपेंद्र के मोबाइल नंबर पर कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसकी जानकारी पत्नी को दी गई। घबराई पत्नी मायके से लौटी।
    
इसी बीच मृतक के पिता सुरेंद्र यादव ने खिड़की से देखा तो विपेंद्र बेड के नीचे गिरा पड़ा था। अनहोनी की आशंका होने पर छोटे भाई अंशु ने डॉयल 112 नंबर पर सूचना दी। कुछ देर बाद शाहपुर पुलिस आई और दरवाजा तोड़कर देखा तो विपेंद्र का शव बेड से नीचे फर्श पर पड़ा मिला। घटना के बाद शाहपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शाहपुर एसओ दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें