बस्ती शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित कुआनों नदी के अमहट पुल पर स्थित शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मंदिर के पुजारी की नजर शव पर पड़ते ही वह सन्न रह गए। सूचना पाकर कोतवाल शिवाकांत मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतरवाया गया।
पुलिस का अनुमान है कि इस व्यक्ति ने कपड़े सहित नहाने के बाद कपड़ा निकाल कर बनियान और अंडरवियर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 28 साल की आंकी जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं की जा सकी है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। पुलिस के मुताबिक मृतक ने काले रंग का शर्ट व हाफ बरमुंडा पहना था। मंदिर परिसर में कपड़ा उतारकर अमहट घाट पर स्थित शिव मंदिर के सामने पीपल के पेड़ के डाल से गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।