फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तीन दिन से लापता महिला का पोखरे में उतराता मिला शव, परिजनों ने बताई ये बड़ी बात

Sat, 09 Oct 2021 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शनिवार की सुबह बेलूडीहा गांव के बगल पिपरा गांव के पोखरे में पुष्पा का शव उतराता देख गांव वालों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बेलूडीहा निवासी पुष्पा (38) पत्नी संजय का शव शनिवार को पोखरे में उतराता मिला। वह तीन दिन से घर से गायब थी। सूचना के बाद मायके वालों ने पुष्पा की तलाश की लेकिन पुष्पा का पता नहीं चला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह बेलूडीहा गांव के बगल पिपरा गांव के पोखरे में पुष्पा का शव उतराता देख गांव वालों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह को दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना थानाध्यक्ष बांसगांव राणा देवेंद्र प्रताप सिंह और 112 नंबर पर सूचना दिया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, एसआई गोपाल यादव ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है पुष्पा के जेठ ससुर नंद लाल की तीन दिन से तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार गोरखपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहा था। शुक्रवार की सुबह उसके ससुर की मृत्यु हो गई थी। पुष्पा की दूसरी शादी थी, उसके मायके और ससुराल वालों ने बताया कि पुष्पा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिसका इलाज चल रहा था।

बताया कि बिना बताए घर से गायब हो जाती थी और फिर वापस चली आती थी, लेकिन तीन दिन पहले काफी खोजबीन किया गया पर पुष्पा का पता नहीं चला। आज पुष्पा का शव पोखरे में मिला। मृतका के मायके व ससुराल वालों ने लिखित रूप में दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। वहीं बांसगांव पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें