फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Aug 2020 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सूदीपुर में 25 वर्षीय युवक का शव घर के पास नीम के पेड़ में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस असंजस में है कि यह हत्या है या युवक ने खुद फंदा लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूदीपुर निवासी 25 वर्षीय सुरेश उर्फ डब्लू सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह घर पर ही रह कर खेती और पशुपालन करता था। परिजनों के अनुसार देर मंगलवार की रात को खाना खाकर सुरेश पशुओं के घारी के पास सोने चला गया।

रात करीब एक बजे बूंदाबांदी होने लगी तो बड़े भाई रमेश की नींद खुली तो वह बाहर निकले। बाहर नीम के पेड़ से सुरेश का शव लटकता देख रमेश के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग और परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ दुबौलिया का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें