फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए चार मजिस्ट्रेट को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति व्यवस्था के लिए चार मजिस्ट्रेट को दी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने चारों तहसील में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार मजिस्ट्रेट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने बताया कि बस्ती सदर में उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा, हर्रैया में आनंद श्रीनेत, भानपुर में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सुखवीर सिंह व रुधौली में उप जिला मजिस्ट्रेट नीरज पटेल कानून व शांति व्यवस्था देखेंगे। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए 11 से 13 अगस्त तक बाहर से आने वाली भीड़ को प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के सभी मंदिर में भीड़ एकत्र करने व सार्वजनिक आयोजन को लोक स्वास्थ्य व जनहित में निषिद्ध किया जाएगा। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की तैनाती कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें