फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला किराना व्यवसायी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 09 Oct 2020 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पीपीगंज के किराना व्यवसायी कन्हैया कसौधन (40) का शव शुक्रवार की सुबह पांच बजे रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह घर से टहलने निकले थे। कन्हैया की हत्या हुई, दुर्घटना के शिकार हुए या फिर उन्होंने खुदकुशी की, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी कन्हैया कसौधन शुक्रवार की सुबह टहलने निकले थे। थोड़ी देर बाद ही पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर बीच वाले ट्रैक पर उनका शव मिला। कन्हैया की पत्नी शीला देवी ने कहा कि वह खुदकुशी नहीं कर सकते। कोई घरेलू विवाद या फिर आर्थिक तंगी जैसी बात भी नहीं थी। उनका कहना है कि कुछ दिन से उनकी तबीयत थोड़ी खराब जरूर चल रही थी।

वह दिव्यांग (मूक बधिर) बेटे को लेकर भी थोड़े परेशान थे, पर यह खुदकुशी की वजह नहीं हो सकती। उधर, शव मिलने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

दो ट्रैक पर खड़ी थी ट्रेनें

पीपीगंज रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक में से दो पर ट्रेन खड़ी थी। जबकि बीच वाले ट्रैक पर गोरखपुर की तरफ से ट्रेन आई थी। कन्हैया बीच वाले ट्रैक पर कैसे पहुंच गए, यह कोई देख नहीं पाया। पुलिस को आशंका है कि उसी ट्रैक से गुजरी ट्रेन की चपेट में कन्हैया आए होंगे।

कस्बे के बड़े व्यवसायी थे कन्हैया
कन्हैया कसौधन पीपीगंज कस्बे के बड़े किराना व्यापारियों में से एक थे। घर में उनकी पत्नी शीला देवी के अलाव तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां 12 वर्ष की छवि और दस साल की संध्या तथा एक बेटा आठ साल का वंश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें