फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 27 नए मिले पॉजिटिव

Fri, 09 Oct 2020 06:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 3 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं दो लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जिले में अब तक 5378 केस हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मामले 4211 हैं। कोरोना से स्वस्थ होने वालो की संख्या 1062 हो चुकी है। अब तक 79 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए. अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 140222 सैंपल की जांच हो चुकी है। 3474 होम आइशोलेसन में हैं। कोरोना संक्रमितों पर निगरानी समितियों की नजर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से जिले में अधिक से अधिक नमूनो की जांच की जा रही है। वहीं लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

टोल फ्री नंबर पर प्रशिक्षण लेंगे स्वच्छाग्रही, देंगे टेस्ट

महराजगंज जिले के सभी स्वच्छाग्रहियों को टोल फ्री नंबर पर 80 मिनट का नि:शुल्क प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण में 50 प्रतिशत अंक पाने वाले स्वच्छाग्रहियों को प्रमाणपत्र देकर प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिले में तैनात लगभग 1200 से अधिक स्वच्छाग्रहियों को अब स्वच्छता से जुड़ा एक कोर्स  करते हुए उसे पास करना अनिवार्य होगा।

सभी स्वच्छाग्रही टोल फ्री नंबर 1800-1800-404 पर फोन कर 80 मिनट का प्रशिक्षण लेंगे तथा  पूछे गए सवालों का जवाब एक अथवा दो नंबर डायल कर देंगे।  कम से कम 50 प्रतिशत सवालों का सही जवाब दिए जाने पर उन्हें उत्तीर्ण माना जाएगा। यदि स्वच्छाग्रही टेस्ट में फेल होता है तो पुन: एक से दो दिवस उपरांत उसी टोल फ्री नंबर पर पुन: वही प्रक्रिया करनी होगी।

टेस्ट पास करने वाले स्वच्छाग्रही को ओडीएफ एकेडमी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिला परियोजना समन्यवयक आनंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षण व टेस्ट से स्वच्छाग्रहियों की स्थिति में काफी सुधार दिखेगा। उनके ज्ञान का स्तर भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

‘सेहत के लिए सकारात्मक सोच जरूरी’

घुघली में स्थानीय डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विश्व मानसिक दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य श्रीकिशुन सिंह ने कहा कि स्वस्थ मष्तिस्क के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। मष्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए तनाव जैसे विकारों को दूर करना होगा। ये विकार मानसिक अवसाद व शारीरिक बीमारियों के कारण बन जाते हैं।

डॉ. संजय मिश्र ने कहा कि अपने किशोरावस्था में छात्र मानसिक अवसाद के शिकार हो जाते हैं, जिसका कारण है बेवजह चिंतन। अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने के लिए सभी को योग को अपने दिनचर्या में लाना होगा। जय प्रकाश पटेल, फेंकू प्रसाद, जितेंद्र गुप्त, शेषमणि पांडेय, योगेंद्र प्रसाद, मार्कंडेय सिंह, संजय रंजन, ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें